मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोशाक पहनकर मन मोह लिया। किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्नों ने विभिन्न प्रकार की पोशाकों में सजकर मनभावन कविताएं सुनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अशोक सिंघल व प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रौनक, वेदांश, आदर्श आदि ने अभिभावकों का गीत गाकर स्वागत किया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के छात्र-छात्राओं ने पेड़ बनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कई ने सिपाही बनकर भारत मां की रक्षा करने की बात कही। देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। कक्षा आठ के वंश शर्मा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए भाषण से श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल ने अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार जताया। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने कहा की हमें नन्हे-मुन्नों के मन में आत्मविश्वास जगाना होगा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठ के वंश शर्मा, कृष्णा मलहान, रौनक ने अध्यापिका पलक अरोड़ा के नेतृत्व में किया। वैशाली चोपड़ा, दीपिका, प्रतिमा, दिव्या व शुभम शर्मा आदि का सहयोग रहा।