फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित मातृ भारती कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को अच्छे संस्कार की शिक्षा दी गई। बाल विकास, बाल शिक्षा में मातृ शक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ग्राम प्रधान शमीमआरा, संगठन की अध्यक्ष बीना शर्मा, भागवंती इंटर कालेज मातृ शक्ति की अध्यक्षा मोनिका गोयल, पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठी, मौलाना अय्युब, प्रधान के पति इजहार अहमद ने कहा कि संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। अच्छे संस्कार संस्कृति की पहचान बनते हैं। संस्कारों से देशप्रेम की भावना जागृत होती है। मां बच्चों के लिए संस्कारों की जननी है। मां अच्छे संस्कार प्रदान कर बच्चों के भविष्य को मजबूत करती है। वक्ताओं ने अच्छे संस्कार देकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की। सरिता चौधरी, नीलम, सतीश विश्नोई, दीपमाला, विक्रांत सैनी, अंजू, मृदुल आत्रेय, विष्णु आत्रेय, इकराम अंसारी, दुष्यंत शर्मा, विश्वेंद्र कुमार, अमित त्यागी, पवन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें