रालोद ने समस्याओं से एमडी को अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओं ने विद्युत बिल के बकायेदार किसानों पर मुकदमे दर्ज करने का विरोध किया है। इस संबंध में रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ में पश्चिमांचल के एमडी आशुतोष निरंजन से मिला।
रालोद के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय के नेतृत्व में किसानों ने एमडी के सामने अपनी समस्या रखी। किसानों पर बिजली बिल बकाया, विद्युत चोरी आदि में अनाप-शनाप जुर्माना वसूला जा रहा है। सम्मन शुल्क के नाम पर खुलेआम उगाही की जा रही है। चीनी मिलों से नियमित भुगतान नहीं होने से किसान अपने बच्चों की फीस आदि को लेकर परेशान हैं। एमडी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही शासन ओटीएस स्कीम लागू कर रहा है। किसानों का मुकदमा निरस्त किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार सांगवान, राहुलदेव, ब्रहमपाल तोमर, अनिल चौधरी, हर्ष राठी, आदेश तोमर, डॉ हरेंद्र बालियान, मनोज, यशपाल बालियान, अमित चौधरी, सुरेश प्रधान, विकास कादियान आदि मौजूद रहे।