फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर सान पाठशाला में चार घंटे की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान पाठशाला में लगेगी चार घंटे की क्लास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी देने और सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के लिए जिले में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत के दो गांवों में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी के बाद किसान पाठशाला का आयोजन होगा। चार दिन तक लगातार किसानों को चरणबद्ध विभिन्न जानकारी दी जाएगी।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों को नवीनतम कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। किसानों को रबी की फसल में किन सावधानियों को बरतना चाहिए। कम खर्च में उपज कैसे बढ़ाए, इसके तरीके बताए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ वह कैसे उठाए, इसके बारे में भी बताया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अधिकारी गांव में किसान पाठशाला लगाएंगे। दिसंबर माह में प्रत्येक न्याय पंचायत के दो गांवों में परिषदीय विद्यालयों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। स्कूल में बच्चों की छुट्टी के बाद लगातार चार घंटे क्लास लगेगी। अधिकारी किसान पाठशाला में किसानों चरणबद्ध जानकारी देंगे। प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम भी तय कर दिए है कि किस दिन किसानों का क्या बताया जाएगा। विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। चार दिन तक चार-चार घंटे की इस क्लास में किसानों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध होगी। उन्हें एक किताब भी दी जाएगी, जिसमें सरकार की योजनाओं और फसलों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए रहेगी लाभकारी
मुजफ्फरनगर। उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि किसान पाठशाला किसानों के लिए लाभकारी होगी। प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ गांव में बैठे किसान को सीधे मिलेगा। किसान को शहर आने की जरुरत नहीं अधिकारी गांव में जाएंगे। कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी किसान पाठशाला में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें