मुजफ्फरनगर। टीबी रोग के संपूर्ण उन्मूलन को लेकर आईएमए भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस रोग के उन्मूलन के लिए अभियान चला रहा है। इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में लोकेश गुप्ता ने कहा कि टीबी के निदान की की आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के परामर्शदाता डॉ सुखवंत सिंह ने कहा कि टीबी के कठिन एवं असाध्य रोगियों को ठीक करना है। कार्यशाला को डॉ अजित गुप्ता, डॉ शरण सिंह ने संबोधित किया। डॉ गिरीश मोहन सिंघल, डॉ मनीष अग्रवाल, डॉ एमएल गर्ग, डॉ सुभाष बालियान, डॉ ईश्वरचंद्रा, डॉ सुशील सिंघल, डॉ अशोक सिंघल, डॉ विनित मिनोचा, डॉ पंकज अग्रवाल, डॉ पंकज जैन, डॉ मनोज शर्मा, डॉ रविंद्र जैन, डॉ पीके कांबोज, डॉ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।