पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के पेराई सत्र का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। मिल परिसर में गुुरुग्रंथ साहिब का पाठ करने के साथ ही हवन-पूजन भी किया गया। सबसे पहले बुग्गी तुलवाने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।
बुधवार को शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करने से पूर्व गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद हवन किया गया, जिसमें पंडित पूर्णानंद ने मंत्रोच्चारण किया और मिल अफसरों, कर्मचारियों व किसानों ने आहुति डाली। जीएम जेएस चीमा व मौजूद किसानों ने गुरुग्रंथ साहिब की अरदास कर मिल की शुगर चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले जीएम ने फीता काटकर गन्ने की खरीदारी का भी शुभारंभ किया। सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों ग्राम हरेंटी निवासी वेदपाल, ट्रॉली तुलवाने वाले कासमपुर निवासी शाबाद और ट्रॉला तुलवाने वाले ग्राम मांडला निवासी रिजवान को शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मिल के डीजीएम साइम अंसार, अनिल चौहान, प्रदीप त्यागी, अमित त्यागी, प्रधान नवीन राठी, पप्पू मुखिया, प्रताप सिंह, बिट्टू राठी, जसवंत त्यागी, हरिओम त्यागी, भगत सिंह चेयरमैन, नवाब सिंह, बाबू सिंह पंवार, नरेश प्रधान, सुनील गुर्जर आदि मौजूद रहे।