फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी बबलू उर्फ आरिफ बुधवार की दोपहर पिकअप गाड़ी से पुरकाजी की तरफ से आ रहा था। गंगनहर पटरी मार्ग पर निरगाजनी पनचक्की के निकट उसने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान पिकअप की बाइक में साइड लग गई। सामने से आती एक अन्य बाइक को भी पिकअप ने टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू हुई पिकअप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक बाइक सवार हरिद्वार के थाना शाहपुर के पथरी गांव निवासी चतर सिंह व उसकी पत्नी ऊषा के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार भीकमपुर लक्सर निवासी युवक भी घायल हो गया। वहीं, पिकअप खाई में गिरने से उसका चालक बबलू भी जख्मी हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में पिकअप के साथ ही दोनों बाइकें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें