फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कलेवर में आई जालंधर इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साढ़े छह माह बाद दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) का संचालन हुआ। इस ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने किन्हीं कारण से 15 जनवरी से रद्द कर दिया था। सोमवार को इसका फिर से संचालन हुआ। सोमवार सुबह जालंधर से चल कर दिल्ली के लिए डाउन में यह ट्रेन डेढ़ घंटे बाद यहां स्टेशन पर साढे़ ग्यारह बजे पहुंची। ट्रेन जन शताब्दी की तरह नए कलेवर में थी। सीट भी जन शताब्दी की भांति लगी थी। डाउन में यह गाड़ी नीले रंग में और अप में लाल रंग में रहेगी। दिल्ली से जालंधर जाने वाली अप ट्रेन चार घंटे देरी से यहां पहुंची। रेलवे अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह ट्रेन 19 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद इसे दस दिनों तक रद्द रखा जाएगा। वहीं बिलासपुर से अमृतसर तक चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन भी 17 जुलाई से 29 जुलाई तक किन्हीं कारणों से रद्द रहेगी। इस अवधि में अप और डाउन की दोनों ट्रेन बिलासपुर से हजरत निजामुद्दीन तक ही चलेगी।
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष की कोर्ट में पेशी
मुजफ्फरनगर। चौधरी जगवीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी कोर्ट में पेश हुुए। उनके ब्यानों पर जिरह आज भी किसी कारण पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने जिरह जारी रहते हुए 17 जुलाई आज की तारीख लगाई है।

चीकू हत्याकांड में संकेत शर्मा तलब
मुजफ्फरनगर। डेयरी मालिक सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी शूटर संकेत शर्मा को बी-वारंट जारी कर 31 जुलाई को तलब किया है। इस मामले में सुशील मूंछ के बेटे मंजीत उर्फ टोनी का भी बी-वारंट जारी हो चुका है। संकेत शर्मा फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें