एसवीएम योगा एंड साइंस महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षक कैंप का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में 82 यूपी बटालियन के तत्वावधान में कैडेट को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी के प्रशिक्षण कैंप के दसवें दिन कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित बंसल ने विभिन्न बटालियनों से आए कैडेट् को संबोधित करते हुए कहा कि विविधता में एकता की भावना ही भारतीय संस्कृति को विश्व में महान बनाती है। तत्पश्चात कैडेट को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के कैडेट में से राहुल को बेस्ट कैडेट, उज्ज्वल तोमर को बेस्ट ड्रिल गर्ल, अभिशांत राज को बेस्ट ड्रिल ब्वॉय, बेस्ट गर्ल फायरर निकिता राणा, बेस्ट ब्वॉय फायरर भारत कुमार, वॉलीबाल चैंपियनशिप मुजफ्फरनगर, खो-खो चैंपियनशिप मेरठ व रस्साकशी चैंपियनशिप सहारनपुर को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेजर विजय कुमार ने कैंप की प्रगति रिपोर्ट पेश कर दस दिवसीय कैंप का विधिवत समापन किया। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मदहसबोरो, कैप्टन अरविंद कुमार, सूबेदार मेजर कश्मीर सिंह, लेफ्टिनेंट एसएन सिंह, अफसर सतेंद्र तोमर, जयवर्द्धन सिंह, सूबेदार सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।