फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों के कार्य बहिष्कार से जिले के समस्त गांवों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। तीन सूत्री मांगों को लेकर ती दिन से कार्य बहिष्कार जारी है। विकास भवन में धरना देकर प्रदर्शन भी हुआ। तीन सूत्री मांगों में ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता सीसीसी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेविल होनी चाहिए। मूल वेतन 29200 प्रदान किया जाए। सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित हो। विकास भवन में धरना देकर प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर, कार्यकारी अध्यक्ष विनय त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशचंद्र, जिला मंत्री निसार अहमद ने विचार रखे। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


फार्मेसिस्ट ने मांगो को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फार्मेसिस्ट फाउंडेशन ने अपनी मांगों को लेकर डीएम के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि न्यायालय का आदेश है कि औषधि विक्रेताओं और फार्मेसिस्ट को तीन माह के अंदर आधार से लिंक कराकर जोड़ा जाना चाहिए। न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाना चाहिए। सचिन त्यागी, नितिन शर्मा, नीरज शर्मा, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें