मुजफ्फरनगर। नीट-2018 प्री-मेडिकल परीक्षा परिणाम में जूम इंस्टीट्यूट के सफल छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। टॉप रैंक हासिल करने वाले साकेत कालोनी निवासी लुईस ने दिल्ली का कॉलेज और कृष्णापुरी के हिमांशु ने लखनऊ के कॉलेज में प्रवेश निश्चित कर लिया है। हर्ष वर्मा ने मेरठ कॉलेज में एडमिशन पाया है। ईशा वर्मा, ईशिका गर्ग, रोहन चौहान, आदित्य पाल, लक्ष्या मौर्या, अंकित सहगल, आकाश कुमार, अर्जुन सिंह आदि को सम्मानित किया गया।