फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू प्रेमियों ने गौहर का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहरयार पुरस्कार से सम्मानित शायर डॉ. तनवीर गौहर का मीनाक्षी चौक पर उर्दू प्रेमियों ने स्वागत किया। अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख एक हजार रुपये की धनराशि, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया गया। पद्म विभूषण एवं प्रसिद्ध गीतकार गोपाल दास नीरज ने गौहर को यह सम्मान दिया। तहसीन अली, बदरुजमा खान, शमीम कस्सार ने कहा कि गौहर में उर्दू शायरी पर तीन किताबें लिखी हैं। सम्मान से जिले का गौरव बढ़ा है। कलीम त्यागी, डॉ. सलीम सलमानी, गुलफाम अहमद, रियासुद्दीन राना, औसाफ अहमद, शोएब, शहजाद, नफीस आजाद, शाहिद अरमान, वकील अहमद, अब्दुल हक सहर, गौहर सिद्दीकी, आसिफ राही आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन


मांगे नहीं मानी तो 11 जून को धरना
मुजफ्फरनगर। शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान और सुबोध त्यागी ने मांग पत्र में चार बिंदू रखे। मई 2018 तक का मानदेय भुगतान शिक्षामित्रों को किया जाए। समायोजित शिक्षामित्रों को सातवें वेतन आयोग का एरियर और बोनस भुगतान किया जाए। शिक्षामित्रों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। मांगों का निदान नहीं होने पर 11 जून को महावीर चौक स्थित पुराने बीएसए कार्यालय पर धरना देने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें