फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा करीना छाबड़ा खतौली की टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सीबीएसई 12वीं के परीक्षाफल में केके पब्लिक स्कूल की कॉमर्स की छात्रा करीना छाबड़ा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खतौली की टॉपर बनी। जबकि मेपल्स एकेडमी के साइंस के छात्र हर्ष तनेजा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा गोल्डन हार्ट एकेडमी की छात्रा अशबा अली ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

केके पब्लिक स्कूल फलावदा रोड के प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने बताया कि छात्रा करीना छाबड़ा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान। दीपक सैनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय स्थान, आयुष शर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उधर, मेपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्या ममता दत्ता शर्मा ने बताया कि साइंस के छात्र हर्ष तनेजा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। सागर खुराना ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा छात्रा निष्ठा जैन ने 90.6 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, गोल्डन हार्ट एकेडमी के प्रबंधक अकील अहमद व प्रधानाचार्या रुहामा अहमद ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षाफल में अशबा अली ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। आकांक्षा ने 92.6 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान, प्रत्यक्ष कौशिक ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, दीक्षा चौधरी ने 91 प्रतिशत, ज्योति राजवंशी ने 89.6 प्रतिशत तथा एकलव्य सिंह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अशबा अली ने पेंटिंग विषय में तथा जेबा रुमी ने अंग्रेजी विषय में शत प्रतिशत 100-100 अंक प्राप्त किए। वहीं, श्रीराम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या जेबा सिददीकी ने बताया कि छात्रा यशिका तंवर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लोकेश कुमार ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा विनीत कुमार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें