फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्या, तनिष्का ने जीती नृत्य प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वरुप फाउंडेशन डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में आराध्या एवं तनिष्का ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने कहा कि बच्चों के जीवन पर मां का विशेष प्रभाव होता है।
विज्ञापन

शाकुंतलम स्थित विद्यालय में मदर्स-डे पर कक्षा एलकेजी से पांच तक के छात्र-छात्राओं की मदर्स को आमंत्रित किया गया। बच्चों ने गीत, नृत्य के द्वारा मां की महिमा प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने कहा कि मातृत्व मूल्यों से विद्यार्थियों के जीवन का निर्माण होता है। नृत्य प्रतियोगिता में आराध्या एवं तनिष्का तथा गीत प्रतियोगिता में सक्षम एवं यथार्थ ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। उधर, भारत विकास परिषद संकल्प द्वारा एक बैंक्वेट हॉल में मातृ दिवस पर बाल संकल्प शक्ति कार्यक्रम में बच्चों ने कविता सुनाई। नाटिका मंचन के द्वारा मां का गौरव बताया। अतिथि नरेशचंद गोयल ने ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। मेजर सत्यप्रकाश गौड़, शशि गौड़, मृदुला गोयल आदि ने विचार रखे। निमिष महेश्वरी, राधिका, मयंक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आर्यमन गर्ग, यश गर्ग, मनिका दास, श्रेय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें