आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शासन से शिक्षण संस्थाओं की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों को भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत बंद करने की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने देश प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं में ग्रीष्मकालीन अवकाश की व्यवस्था को आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू किए जाने की मांग की। कृष्णा प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश व्यवस्था के तहत रिलीफ देने की मांग की गई। धरने की अध्यक्षता अनीता शुक्ला व संचालन संगीता राजपूत ने किया। प्रदर्शनकारियों में गीता शुक्ला, सुधा त्यागी, सुदेश चौहान, सुदेश, चंद्रकला, मधुबाला, आशा, गीता शुक्ला, कविता त्यागी, सुधा त्यागी, रेखा, सुनीता, सुखबीरी, आशा आदि शामिल रहीं।