मुजफ्फरनगर। शहर के जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, ऐसे लोगों की समस्या के निराकरण के लिए वार्डों में कैंप लगाया जायेगा। शनिवार को शहर के चार वार्डों में शिविर लगेगा। डीएसओ सुनील पुष्कर ने बताया कि जो लोग पात्र हैं और किसी कारण उनके राशन कार्ड नहीं बन पाये हैं, ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनवाने के लिए कैंप आयोजित हो रहे हैं। शनिवार को शहर के चार वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें दक्षिणी कृष्णापुरी वार्ड 17, खादरवाला वार्ड छह, प्रेमपुरी प्रथम वार्ड 23 और प्रेमपुरी द्वितीय वार्ड 21 शामिल हैं। पुष्कर ने बताया कि कैंप सुबह नौ बजे से साढे बारह बजे तक लगाया जाएगा। राशन कार्ड से संबंधित सभी समस्याओं का निदान इस शिविर में किया जाएगा।
जावेद के निधन पर शोक जताया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय कुन्दरपुरा में दो मिनट का मौन रखकर संगठन के जिला प्रेस प्रवक्ता जावेद अंसारी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि जावेद अंसारी सामाजिक कार्यकर्ता थे तथा परोपकार के कार्यों में लगे रहते थे। मौके पर भूरा कुरैशी, सेवाराम गर्ग, जमीर अंसारी, चौ. फुरकान, बलविंदर सिंह, फराह, रानी अब्बास, जयपाल सिंह, प्रवीन जैन, सुनील वर्मा, पवन वर्मा, सुशील गोयल, सुनील तायल, पवन अग्रवाल, शिवकुमार, कादिर, अनवर, विजय कुच्छल, संजीव संगम, दानिश कुरैशी, जीशान आढ़ती, डॉ. शौकी अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।