फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल न होने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल न होने पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ। गांव ढ़ांसरी के गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले आठ दिनों से तौल बंद होने को लेकर किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया। तहसीलदार ने शीघ्र तौल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव ढ़ांसरी में टिकौला शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। क्रय केंद्र पर तौल न होने से परेशान किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों का आरोप था कि पिछले आठ दिनों से बिना किसी कारण केंद्र पर तौल बंद कर रखी है। मिल किसानों को गन्ने का इंडेंट कम जारी कर किसानों का पहले ही शोषण करता आ रहा है। किसानों की गेहूं की फसल सर पर खड़ी है, उसके बाद किसानों को अपने गन्ने की फसल की बुवाई भी करनी है। खेत खाली न होने से किसानों की गन्ने की बुवाई प्रभावित हो रही है। तहसीलदार पुष्करनाथ ने मिल अधिकारियों से बात कर शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में भंवर सिंह, जनेश्वर, आनंद, जगदीश, अमित, वेदपाल, महकार सिंह आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें