फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और आयुर्वेदिक में संपूर्ण इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में योग वेलनेस सेंटर के शुभारंभ पर वक्ताओं ने कहा कि योग और आयुर्वेदिक में मनुष्य की अनेक बीमारियों को संपूर्ण इलाज है। अब दवाओं के साथ योग से भी रोगियों को राहत मिलेगी। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर में योग वेलनेस सेंटर का शुभारंभ पालिका अध्यक्षा अंजू अग्रवाल ने किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशा बजाज ने जानकारी दी कि ये केंद्र प्रत्येक जिले में सरकार की ओर से जनता को योग में प्रशिक्षित करने के लिए खोले जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि योग करने से अनेक रोग दूर होते हैं। तनाव, शारीरिक थकावट आदि से निजात पाई जा सकती है। विकल्प जैन, प्रियांशु जैन, रेहाना बेगम, डॉ शिक्षा रानी, डॉ प्रमिला चौधरी, डॉ पंकज अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गर्भवती को समय पर उपचार देने की सलाह
मुजफ्फरनगर। ऑब्स एंड गाइनी सोसाइटी प्लेटफार्म की अध्यक्षा डॉ तारिणी तनेजा ने कहा कि गर्भ में बढ़ते बच्चे की अनुवांशिक बीमारी को पता कर विशेषज्ञ उसका समय से इलाज कर सकते हैं। डॉ तारिनी ने कहा कि हाई रिस्क गर्भ की खास वजह बढ़ती उम्र है। आधुनिक युग में देर से शादी एवं छोटे परिवार और कैरियर की वजह से बच्चा भी देर से प्लान करते है। यह भी एक बीमारी का लक्षण बन रहा है। मुंबई से आए विशेषज्ञ डॉ. सौरभ दखी और डॉ. मंजीत मेहता ने भी विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. रूकमा इदनानी, दिल्ली से आए डॉ शिवानी सचदेवा और डॉ अनीता गर्ग ने महिलाओं की बीमारियों से संबंधित जानकारियां दी। डॉ. मंजू प्रभाकर, डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ. रूपम गुप्ता, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. दीप्ति, डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. निष्ठा, डॉ. याचना सचदेवा, डॉ. विनीता सिंघल आदि मौजूद रहे।

कार्यकारिणी का गठन किया
मुजफ्फरनगर। सुपर बाजार की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अब्दुल कादिर गौर अध्यक्ष, मोहम्मद अनवर हसन महामंत्री, अजीम सिद्दीकी कोषाध्यक्ष, योगेश ठाकुर, मोहम्मद आसिफ खान को संरक्षक, मोहम्मद परवेज सैफी, जावेद को उपाध्यक्ष, इकबाल पुंडीर को प्रेस प्रवक्ता, शान आलम को कानूनी सलाहकार, मोहम्मद फैसल सलमानी, फहीम सिद्दीकी, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद नासिर अंसारी, नदीम सलमानी को मंत्री चुना गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें