फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर किसानों का हंगामा, धरना देकर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

जानसठ। गांव कटिया में टिकौला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले 15 दिनों से तौल न होने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा करते हुए सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव कटिया में टिकौला शुगर मिल का एक गन्ना क्रय केंद्र है। किसानों का कहना है कि केंद्र पर पिछले 15 दिनों से तौल नहीं हुई है, जिससे किसान अपने खेत खाली नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को तौल होनी थी। किसान केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे तो वहां पर तौल लिपिक नहीं मिला, जिसको लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित किसानों ने मीरापुर, ककरौली, मोरना मार्ग पर बैठकर धरना व प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान तपेंद्र ने मिल अधिकारियों से इस संबंध में बात की। मिल अधिकारियों ने शीघ्र तौल कराने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में किसान सोनू, प्रमोद, हरवीर, जयवीर, प्रताप, विजयपाल, जसवीर, सुंदर, ओमपाल, सचिन, महेंद्र, रतन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें