फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में 270 आवास का पैसा जारी 

Sun, 11 Mar 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
homes - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जिले में पीएम आवास योजना गति पकड़ने लगी है। योजना में चयनित 270 परिवारों को पहली किश्त के रूप में 50-50 हजार प्रति परिवार के हिसाब से जारी कर दिया गया है। पहली सूची में जिले में 1209 परिवारों को आवास देने की मंजूरी मिली थी, अब 2300 परिवारों की सूची सरकार को भेजी गई है। 
विज्ञापन


जिले में पीएम आवास योजना की गति प्रारंभ में काफी धीमी रही है। सर्वे का कार्य देख रही एजेंसी ने सर्वे में काफी लंबा समय लगाया। एक साल बाद जाकर सर्वे की सूची नगर पालिका में चस्पा की गई। इससे पहले 1209 आवासों के लिए सूची स्वीकृत हुई, जिसमें चरथावल, भोकरहेडी, शाहपुर, पुरकाजी और मीरापुर के पात्र शामिल रहे।

जांच एजेंसी ने अब 2300 पात्रों की सूची ओर भेजी है। इनमें मुजफ्फरनगर, खतौली और बुढ़ाना के आवासहीन लोग शामिल है। पात्रों के चयन के साथ ही आवास निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए पात्रों के खातों में पैसा जारी किया गया है। डूडा पीओ धन प्रकाश ने बताया कि उनके पास आवास निर्माण के लिए अब तक दो करोड़ 71 लाख आया है। फिलहाल चरथावल, भौकरहेडी, शाहपुर, पुरकाजी और मीरापुर के 270 पात्रों के खाते में 50-50 हजार जारी किया गया है। 
विज्ञापन


अब तेजी से होगा आवास निर्माण 
मुजफ्फरनगर। डूडा के जिला परियोजना अधिकारी धन प्रकाश ने बताया कि जिले में पीएम आवास योजना में अब तेजी से आवास बनाए जायेंगे। सरकार को डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही पैसा जारी होगा। इसके बाद मुजफ्फरनगर, खतौली और बुढाना में भी आवास निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें