फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली-मेरठ का कठिन होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली-मेरठ जाने की सोच रहे हैं तो संभलकर निकले। मेरठ में आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्ट किए गए हैं। बड़े वाहनों को मेरठ शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, नेशनल हाईवे से भी बड़े वाहनों की एंट्री नहीं रहेगी। दिल्ली-हरिद्वार जाने वाले वाहनों के भी मार्ग बदले गए हैं। शनिवार को एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने मार्ग परिवर्तित कर सूचना जारी की है। इसके चलते रोडवेज डिपो की बसों का भी मार्ग बदला जा रहा है। बदले गए रूट से लोगों को अतिरिक्त किराया वहन करना पड़ेगा।

ऐसे किया गया है मार्ग परिवर्तित
-हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहन : हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहनों को सहारनपुर से शामली से वाया बागपत होकर गाजियाबाद से दिल्ली जाना होगा।
-सहारनपुर से दिल्ली जाने वाला यातायात : वाहनों को सहारनपुर से शामली, बागपत के रास्ते गाजियाबाद और दिल्ली तक।
-मुजफ्फरनगर से मेरठ जाने वाला यातायात : मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के, भारी वाहनों को जानसठ बाईपास से सिखेड़ा, जानसठ, मीरापुर वाया रामराज, मवाना के रास्ते किठौर से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहन: मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुजफ्फरनगर से शाहपुर, बुढ़ाना से वाया बागपत के रास्ते गाजियाबाद, दिल्ली तक जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


रैली वाहन हाईवे से जाएंगे
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रोदय कार्यक्रम में जाने वाले रैली वाहनों को सीधे नेशनल हाईवे-58 से निकाला जाएगा। यह वाहन वहलना चौक से होते हुए हाईवे पर पहुंचेंगे।

आठ स्थानों पर रहेगी क्रेन के साथ पुलिस
मुजफ्फरनगर। रैली में जाने वाले वाहनों और डायवर्ट किए गए मार्गों को लेकर पूरी तरह से चौकसी बरती जाएगी। इसके लिए भूराहेड़ी चौक-छपार, रामपुर तिराहा, बागोवाली, वहलना कट, चीतल पार्क खतौली, सिखेड़ा पुल जानसठ, बुढ़ाना मोड़ और रामराज का देवल में क्रेन की व्यवस्था की गई है, यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें