फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ अंत्येष्टी धाम बनाने की मांग को हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेशभर में गो अंत्येष्टी धाम और गौशालाएं बनाने की मांग को लेकर भारतीय जन मंच ने शिवचौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गोशाला की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

जनमंच के प्रदेश संयोजक रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि गाय से करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है। बड़ी संख्या में गाय सड़क पर मर जाती है। उनके अंतिम संस्कार आदि की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए गो अंत्येष्टी धाम बनाए जाने चाहिए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गोशाला बननी चाहिए, इससे लावारिश गोवंश की सुरक्षा होगी। शिवचौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन में जनता के हस्ताक्षर कराए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता यशपाल पंवार, जनमंच के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, महेशपाल सिंह, रकमपाल सिंह, सतीश शर्मा, नीरज गौतम, कुलदीप सिवाच, ओमपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, संजय अग्रवाल, विनोद नागर, संदीप शर्मा, सुरेशचंद मित्तल, चमनलाल शर्मा, राधेलाल चौहान, अनिल धीमान, सुदामा शर्मा, उमेश चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें