फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पोलियो बूथों का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने पोलियो बूथों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

जानसठ। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने पल्स पोलियो केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर मिली खामियां और कर्मचारियों द्वारा सही जवाब नहीं देने पर उनकी क्लास ली। उन्होंने पल्स पोलियो का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए।
रविवार को डीएम ने जानसठ के खतौली तिराहे पर पहुंचकर सीएचसी प्रभारी डॉ. नदीम को बुलाकर पल्स पोलियो केंद्रों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम निरीक्षण करने को डिप्टी सीएमओ डा. बीके ओझा, इंस्पेक्टर अनिल सिंह के साथ पल्स पोलियो केंद्र मोहल्ला हुसैनपुरा डॉक्टर बंगाली के पास बने केंद्र पर पहुंचे। इस केंद्र पर कोई कर्मचारी न मिलने पर उनके नाम लिख कर ले गए। मोहल्ला जनत्ताबाद, पुराने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की तथा उन्हें शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की निर्देश दिए। नगर पंचायत कार्यालय पर बने केंद्र पर उन्होंने एक बच्चे को पल्स पोलियो ड्रॉप्स पिलाई। डीएम से नगर पंचायत सभासद अब्दुल्ला कुरैशी, डॉ. आबिद ने प्राइमरी पाठशाला की चारदीवारी बनवाने की मांग की। महिला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक तैनात करने की मांग की गई। उन्होंने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां खाली पड़े क्वार्टरों को डॉक्टरों व कर्मचारियों को देने के निर्देश दिए। सीएचसी पर खराब पड़े हैंडपंप को देख डीएम ने चिकित्सा प्रभारी को जमकर हडक़ाते हुए तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में 50 बेड का बनेगा महिला चिकित्सालय
जानसठ। जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि कस्बे में बनने वाला 50 बेडों का महिला चिकित्सालय के लिए पर्याप्त जगह हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिप्टी सीएमओ डा. बीके ओझा को महिला चिकित्सालय में ही चिकित्सालय निर्माण का प्रस्ताव कर भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएससी प्रभारी डॉक्टर नदीम, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसएसआई मनोज कुमार यादव, पीसीआई हेमंत कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें