फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान और मथुरा के सफर के लिए रूट बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन डिपो की बसों का होगा संचालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तर पर हुई मंडलीय बैठक के बाद डिपो ने राजस्थान और मथुरा के साथ दिल्ली के लिए बसों का रूट तैयार किया है। यह बस डिपो से रोजाना चलेंगी, ताकि धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो सके। शुक्रवार देर शाम बसों का टाइम टेबल जारी किया गया है। परिवहन निगम ने मथुरा को धार्मिक स्थलों के लिए विशेष माना है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान और दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। राजस्थान में पुष्कर, बालाजी के साथ मथुरा, भरतपुर, महावीरजी के लिए प्रत्येक दिन डिपो से बस मिलेंगी। इसके लिए 11 रूट तैयार किए गए हैं। जिन सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो की बसों का संचालन होगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान, मथुरा आदि के लिए विशेष मार्ग तैयार कर बसों का टाइमटेबल तैयार किया गया है, ताकि यात्रियों, श्रद्धालुओं को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन

शहरों के लोकल मार्ग जाएंगी बस
मुजफ्फरनगर। नए रूट बनाते समय डिपो अधिकारियों ने लोड फैक्टर का विशेष ख्याल रखा है। डिपो की प्रत्येक बस को शहरों के लोकल मार्ग से निकाला जाएगा। ताकि सवारियों की भरमार रहे और डीजल का औसत पूरी तरह से निकाला जा सके। इसके लिए एक्सप्रेस-वे से एक भी बस को नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

------------------------
यह हैं नए मार्ग-------------मु.नगर टाइम-------------मेरठ टाइम
-मु.नगर-मेरठ-दिल्ली से अजमेर व पुष्कर----17:15 (शाम)---- 7 बजे
-मु.नगर-मेरठ-दिल्ली से अजमेर व पुष्कर---1:30 दोपहर-----3:15 बजे
-सहारनपुर-मु.नगर-मेरठ से मथुरा व अलवर---10:45-------12:45 बजे।
-सहारनपुर-मु.नगर-मेरठ-दिल्ली से जयपुर----2:00 --------3:45 बजे।
-सहारनपुर-मु.नगर-मेरठ से मथुरा व महावीरजी-8:45-- ----11:40 बजे।
-सहारनपुर-मु.नगर-मेरठ से दिल्ली, जयपुर----10:10-------11:45 बजे।
-सहारनपुर-मु.नगर-मेरठ से मथुरा व बालाजी----08:25--------10:20 बजे
-शाकुभरी-सहारनपुर-मु.नगर-मथुरा से भरतपुर---11:55-----1:50 बजे।
-शांकभरी-सहारनपुर-मु.नगर-मथुरा व भरतपुर--12:55------02:50 बजे।
-मु.नगर-मेरठ से जयपुर और वनस्थली-------3:15-----------06:00 बजे
-मु.नगर-मेरठ-मथुरा से महावीरजी----------7:15------------09:10बजे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें