आज के युवा कल के भविष्य: पंवार
तितावी। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक विकास पंवार और कार्यवाहक प्राचार्या रीना सहरावत ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विकास पंवार ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक प्राचार्या रीना सहरावत ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ फरहाना राणा ने किया। इस मौके पर डॉ सत्यकांत आर्य, डॉ फरहाना राना, डॉ रश्मि तायल, सोनम, नाजरीन, सतेन्द्र कुमार, रंधीर कुमार, यतिका, डॉ प्रियंका आदि उपस्थित रहे।