फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक से पांच हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक पांच हजार लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने ई-रिक्शा चालक से पांच हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसे हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नईमंडी कोतवाली के सुभाषनगर निवासी अमीर अहमद पुत्र सगीर अहमद ई-रिक्शा चालक है। बुधवार को वह रुड़की चुंगी से मदीना कॉलोनी जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने आमिर से उसका ई रिक्शा लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की और उससे पांच हजार रुपये लूटकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का उपवार कराया। बाद में पुलिस ने जनकपुरी निवासी आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

गैंगस्टर में दो निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने न्याजूपुरा के इंतजार पुत्र अख्तर और रामपुरी के आकाश पुत्र विनोद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पिता से मारपीट
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला गाजावाली निवासी पितांबर सिंह त्यागी ने अपने पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि बेटे दिनेश ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बालक छत से गिरा
मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में दस साल का बालक कार्तिक मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

सड़क हादसों में घायल
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी जयपाल सिंह पुत्र मामराज और मखियाली निवासी राजू पुत्र मोहन सड़क हादसों में घायल हो गए। दोनों ने पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें