फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूकड़ा ब्लॉक पर भाकियू का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में बिजली दरों में की गई भारी वृद्धि को लेकर तीसरे चरण के आंदोलन की कड़ी में भारतीय किसान यूनियन ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों और गरीबों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। इससे हर आम आदमी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक कूकड़ा परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों के विरोध सहित अन्य मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान हितों की बात करने वाली भाजपा की सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है, केंद्र में भी भाजपा है, फिर भी किसानों का शोषण चरम पर है। प्रदेश में बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि करते हुए किसानों और गरीबों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। इससे हर आम आदमी प्रभावित हुआ है। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि योगी सरकार को किसानों और गरीबों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी पीड़ा सरकार को नजर नहीं आती है। भाकियू नेताओं ने प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने, गन्ना किसानों का ब्याज सहित भुगतान कराने, धान का उचित मूल्य पर खरीद की व्यवस्था करने की मांग की। राजू अहलातव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के तहत जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ये प्रदर्शन किया गया है। धरने पर शाहआलम, योगेंद्र राठी, राम सिंह गौतम, राजू पीनना, शमशाद अहमद, संजीव तोमर आदि रहे।
भाकियू ने धरना दिया
तितावी। मांगों का लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बघरा ब्लॉक परिसर में धरना दिया। बाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। गौरव टिकैत ने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसान सरकार बनाना जानता है तो उसे गिराना भी जानता है। मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान, जितेंद्र प्रधान, सन्नी प्रधान, बादल चौधरी, कृष्णपाल, विपुल निर्वाल, अब्दुल वाहिद प्रधान, आसिफ अली, अंजुम, सुमित त्यागी, विकास सैनी, दिनेश सैनी, अमरनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महक सिंह ने और संचालन अमरजीत सिंह व विकास सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें