जयंत के जन्मदिन पर किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के 39वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति के बल पर देश, समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाया। कार्यकर्ताओं ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं, ताकि राजनीतिक लाभ लिया जा सके। देश, समाज की असल समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाया जा रहा है। अस्पताल में लगे शिविर में 39 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अभिषेक चौधरी, हर्ष राठी, मोहम्मद मुर्सलीन, विनोद, धर्मवीर बालियान, कृष्णपाल राठी, अशोक बालियान, अंकित सहरावत, सुधीर भारतीय, ओमकार बालियान, नौशाद मलिक, समद खान, आबाद, राजेश कश्यप, नितिन बालियान आदि मौजूद रहे।