सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव और खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेस्ट नाटक का खिताब लालच बुरी बला को मिला। बैडमिंटन में तनु-संध्या की टीम ने बाजी मारी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश, उप प्रधानाचार्य संजय तोमर, ओमपाल सिंह, चंद्रपाल ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस, नाटक, कविता, गीत आदि की धूम रही। कबड्डी में अक्षय-सागर-केशव की टीम, बालिका वर्ग में प्रिंसी-रोहिनी की टीम, वॉलीबाल में बालक वर्ग में गौरव-हर्षित की टीम और बालिका वर्ग में तनु-संध्या की टीम, बैडमिंटन बालक वर्ग में आशु-रजत, बालिका वर्ग में तनु-संध्या की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेस्ट टीचर का अवार्ड दीपक राजपूत को मिला। अक्षमा, दीपक, शालू, क्षमा, सीमा, अमन, दीपक, मनीषा, अभिषेक, रोहित, रेनू, मंजीत, ज्योति, प्रिति, विशिखा, जागृति, प्रिया, रितिका आदि का सहयोग रहा।