फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता स्वयंवर की लीला देख मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीता स्वयंवर लीला का मंचन
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। लुहारी खुर्द में चल रही श्रीराम लीला में रविवार रात को कलाकारों ने मंच पर धनुष यज्ञ, विश्वामित्र संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मनोहारी वर्णन प्रस्तुत किया। लीला देखने के लिए गांव के अलावा रसूलपुर, सैद नंगला, किशनपुरा माजरा आदि कई गांवों से लोग आ रहे हैं। सोमवार दिन में भगवान श्री राम की भव्य बारात बैंडबाजों के साथ गांव के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय सैनी, जैकी सैनी, आशीष कुमार व्यवस्था में जुटे रहे। संजीव सैनी, जिले सिंह, राजेश सैनी, अशोक सैनी, ध्रुव सिंह, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।

श्रीराम के जन्म के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। शिव मंदिर समिति एवं तुलसी मानस मंडल के तत्वाधान में नवरात्रों में कचहरी प्रांगण में कथा मर्मज्ञ विष्णुदत्त श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से माता पार्वती द्वारा श्रीराम के आदर्श चरित्र के बारे में 18 सवाल किए। भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। अजय सहरावत एडवोकेट, प्रमेंद्र कुच्छल, राजकुमार चौहान, बालेश तायल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा निकाली
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में सोमवार को श्रीराम वनवास की शोभायात्रा निकाली गई, जो रामलीला भवन से आरंभ होकर मेन बाजार, मौहल्ला कानूनगोयान, हलवाईयान आदि से गुजर कर देर सांय रामलीला भवन पर संपन्न हुई। इस दौरान कमेटी के नवीन गोयल, मणीकांत गोयल, रजनीश सिंघल, सुशील कर्णवाल, आनंद धीमान, मनोज कर्णवाल, अर्जुन गुप्ता, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें