सपाइयों ने किया छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद
मुजफ्फरनगर। सपा द्वारा चलाए जा रहे छात्र नौजवान जन जागरूकता अभियान की कड़ी में बुधवार को नगर के तीनों महाविद्यालयों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को जानकर संकल्प पत्र भरवाए गए।
बुधवार को शहर के महाविद्यालयों एसडी, डीएवी डिग्री कॉलेज एवं जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में शिविर लगाकर पार्टी के चारों युवा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। सपाइयों ने सपा सरकार द्वारा छात्र और नौजवानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। इस अभियान के प्रभारी सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अर्जुन पंडित एवं सैफ जाफरी, जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी एवं महासचिव जिया चौधरी ने संयुक्त रूप से शिविर प्रारम्भ कराए। डीएवी डिग्री कॉलेज में अभियान की देखरेख शौकत अंसारी, राकिब कुरैशी ने की। एसडी डिग्री कॉलेज में सूर्यप्रताप राणा और गौरव जैन तथा जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में अलका शर्मा, बबली मैनवाल एवं उपासना सैनी ने शिविर लगाए। इस अभियान में सपा के चारों फ्रंटल संगठन युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मुख्य भूमिका रही।
नरेश विश्वकर्मा, काजी अरशद, हारुन कुरैशी, महेश बंसल, गोल्डी अहलावत, नरेंद्र वाल्मीकि, मनु चौधरी, अखिलेश शर्मा, शहजाद राव, इरम, वसी अंसारी, मोहसिन अंसारी, दिलशाद कुरैशी, असद पाशा, शमशाद अहमद, राशिद अब्बासी, इसरार, सोनू अंसारी, राव सीम, नईम अम्मार, रहमान गौड़, महमूद आलम, जावेद अंसारी, फैसल राणा, तरन्नुम राणा, संदीप बालियान, प्रवीण उपाध्याय, सुमित पंवार, का सहयोग रहा।
म्यांमार हिंसा की निंदा
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति हो रही हिंसा की निंदा की। संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल ने बर्मा नरसंहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे संघ पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के बाद ये ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि बर्मा में बड़ा नरसंहार संपूर्ण मानव जगत के लिए शर्मनाक बात है। मांग की कि भारत के प्रधानमंत्री होने के नाते नरेंद्र मोदी अपने स्तर से बर्मा के पीड़ित लोगों को इनके मूल मानव अधिकार दिलाने तथा उनका जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
धूमधाम से मनेगा विश्वकर्मा दिवस
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला समिति इंदिरा कालोनी की प्रबंध समिति की बैठक में 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के मंत्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी के सहयोग से पर्व को बड़े उत्साह से मनाया जायेगा। सभा में बलविंद सिंह, नरेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अमन सिंह, संतराम धीमान, आत्माराम धीमान, नरेंद्र कुमार, महेंद्र दत्त धीमान, दयानंद, धनप्रकाश धीमान, प्रवीण उर्फ बिट्टू, रमेश चंद धीमान, सेवाराम धीमान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।