फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए टटोली नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए टटोली नब्ज
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मुकेश चौधरी ने प्रत्याशी के चयन के लिए कस्बे में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। बुधवार को मुकेश ने पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्दीन त्यागी के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। सपा नेता ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को ही विजयी बनाना है। इस संबंध में अध्यक्ष पद पर उतारने के लिए रणनीति तैयार की। 25 लोगों का पैनल बनाकर अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार तय करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थिति में चरथावल नगर की सीट आरक्षित होती है, उसका विकल्प भी तैयार रखा जाएगा। कस्बे का अतीत रहा है कि यहां बिना किसी पार्टी सिंबल पर ही निर्दल प्रत्याशी को ही कामयाबी मिलती है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन फतेहदीन त्यागी, आरिफ त्यागी, ताहिर अंसारी, तरुण गर्ग, इस्लामुद्दीन त्यागी, सलीम त्यागी, विजेंद्र त्यागी, नीटू त्यागी, विनेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें