फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, दंपति समेत 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की छत गिरी, दंपति समेत चार घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार की नई बस्ती में रात को अचानक एक मजदूर के मकान की कच्ची छत गिर गई, जिसमें दंपति और उनके दो बच्चे घायल हो गए। लोगों ने प्रशासन ने पीड़ित को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
खालापार नई बस्ती निवासी अल्लादिया मजदूरी करता है। उसके मकान की छत भी कच्ची थी। बरसात में छत से पानी टपका था। रविवार रात अल्लादिया पत्नी फरजाना और दोनों बेटो एक साल के सुभान और चार साल के इशान के साथ मकान में सोया था। रात करीब एक बजे अचानक कच्ची छत की कड़ी टूट गई और छत भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे दंपति और दोनों बच्चे दब गए। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी जाग गए। लोगों ने छत से मलवा हटाकर सभी को बाहर निकाला। बच्चों और उनकी मां को गंभीर चोट लगे, जिन्हें डॉक्टर के यहां उपचार दिलाया गया। मोहल्लेवालों ने प्रशासन से पीड़ित की आर्थिक मदद देने की मांग की है। मौहल्ले वाले भी पीड़ित की मदद में जुटे है।
विज्ञापन


श्रीरामलीला महोत्सव 17 से शुरू होगा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित महोत्सव 17 सितंबर से श्रीरामलीला भवन में शुरू होगा। समिति के पदाधिकारी दीपक गोयल ने पत्रकारों को बताया कि भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित श्रीरामलीला महोत्सव 17 सितंबर को नारद मोह व श्रीराम जन्म से शुरू होगा। रामलीला का मंचन श्री आदर्श ब्रजवासी मंडल वृंदावन, मथुरा के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 20 सितंबर को श्रीराम बारात निकलेगी और 30 सितंबर को श्रीराम लीला मैदान भुम्मा रोड पर दोपहर 2 बजे से दशहरा मेला और रावण दहन संपन्न होगा। एक अक्तूबर को दोपहर बाद भरत मिलाप कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक मीरापुर के सामने होगा।

दो पक्षों में झगड़ा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुतुबपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुए झगडे़ के चलते पुलिस ने मनोज पुत्र नकली सिंह तथा शान मोहम्मद पुत्र इरफान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसी गांव के ईश्वर सिंह ने अपने दूसरे संप्रदाय के पड़ोसी के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर रास्ते के विवाद को हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग के मोंटी तिराहे पर रोडवेज बस में सवार हो रहे दंपति से एक युवक ने 27500 रुपये खींच लिए। लोगों ने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिकंदरपुर निवासी लियाकत अपनी पत्नी और दो अन्य परिजनों के साथ बेटी के निकाह का सामान खरीदने मुजफ्फरनगर जा रहा था। चारों मोंटी तिराहे से मुजफ्फरनगर जाने वाली रोडवेज बस में सवार हो रहे थे, तो उसी समय खतौली क्षेत्र के गांव मढकरीमपुर निवासी तिरसपाल पुत्र गजब सिंह ने लियाकत की जेब से 27500 रुपये निकाल लिए और भाग खड़ा हुुआ। पीड़ित के शोर मचाने पर मौके पर खड़े लोगो ने पीछा कर आरोपी तिरसपाल को दबोच लिया और धुनाई कर उससे 27500 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें