शहर के शूटरों ने भी जीते मेडल
मुजफ्फरनगर। देहरादून में हुई 16वीं उत्तराखंड शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के होनहार शूटरों ने भी अचूक निशाना साधा। शूटरों ने गोल्ड मेडल समेत कई पदकों पर निशाना लगाया। खिलाड़िय़ों ने करीब आधा दर्जन से अधिक मेडल जीते हैं। रविवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
देहरादून में 16वीं उत्तराखंड शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें रायफल क्लब के शूटरों ने भी प्रतिभाग किया। अमित कुमार ने स्टैंड पिस्टल में कांस्य पदक, शाहफाहद राणा ने ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक, असद राणा ने स्पोटर्स पिस्टल में स्वर्ण पदक, अनस सैफी ने ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, जबकि जूनियर में स्वर्ण पदक जीता है। इनके अलावा भी अभय प्रताप सिंह ने 32 बोर सेंटर फायर में स्वर्ण पदक, नेहा तोमर, कोमल भारद्वाज ने महिला वर्ग में प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। प्रशिक्षक प्रमोद कुमार, अमित कुमार ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया है।