विद्यार्थियों में सेवा का भाव पैदा किया
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज् में बीटीसी के विद्यार्थियों का बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर लगाया गया।
शिविर का शुुुुभारंभ प्राचार्य डॉ आलोक कुमार गुप्ता, डॉ संदीप मित्तल, प्राचार्या बबली तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त रेणु गर्ग व जिला संगठन कमिश्नर स्काउट भारत भूषण अरोरा ने झंडा फहराया। छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ संदीप मित्तल ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों मे किताबी ज्ञान के अलावा उनका शारीरिक व मानसिक विकास करता है। इससे प्रशिक्षित व्यक्ति के अंतर स्वत: निर्बल, असहाय व्यक्तियों के प्रति सेवा का भाव पैदा होता है।
डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविरों में विद्यार्थियों में मिल-जुलकर रहने की भावना के साथ-साथ अनुशासन, त्याग व सेवा की भावना उत्पन्न होती है, इसलिए विद्यार्थियों को इसकी ट्रेनिंग पूरे मनोयोग से लेनी चाहिए। शिविर विद्यार्थियों को टेंट बनाना, पुल बनाना, गांठ लगाना, आकस्मिक चिकित्सा, जंगल आदि में रास्ता भटक जाने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के संकेत बताए व प्रार्थना, झंडा गीत नियम, प्रतिज्ञा सिद्धांत आदि की जानकारी दी। रूपम सक्सेना, वरुण कुमार, राजीव कुमार, रजनी पुंडीर, प्रिया गोयल, संगीता कौशिक आदि रहे।