पुलिस रवैये के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
मोरना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना ककरौली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम चौरावाला निवासी सुरेंद्र पुत्र सोमदत्त धीमान ने बताया कि उसने गांव में ही किसान मजदूर इंटर कालेज के सामने गुड़ कोल्हू लगा रखा है। आठ जून की रात जब वह कोल्हू में सोया हुआ था। बदमाशों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बदमाशों की पहचान बाबू उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र जहूर हसन व अहसान पुत्र नूरबख्श उर्फ गांधी के रूप में हुई। भाजपाइयों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि धारा लगाने में खेल कर दिया। धारा बदलने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यकर्ता डा. विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना ककरौली पर प्रदर्शन किया तथा हत्या के प्रयास की धारा को कायम करने की मांग करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र, मनवीर, बबलू, रामकुमार, मांगा, संजय, बिजेंद्र, सुंदर प्रधान, महिपाल आदि शामिल थे।