व्यापारियों ने किया टोल टैक्स बढ़ाने का विरोध
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मेरठ टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध किया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम डीएम को ज्ञापन दिया है।
व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी गावं सिवाया मेरठ में टोलवे पर टोल वसूलती है। यहां पहले से ही अधिक पैसा लिया जा रहा है। जनपद के लोगों पर इसका सबसे ज्यादा भार पड़ता है। अब एक बार फिर से टैक्स बढ़ा दिया गया है। सात मांगे रखी गई है। ज्ञापन देने वालों में संजय मित्तल, महेश चौहान, राजेंद्र काटी, राजेंद्र सिंघल, प्रमोद त्यागी, राकेश ढींगरा, अजय गोयल, विपिन, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, सचिन अग्रवाल, अनुराग, पवन अग्रवाल आदि रहे।