फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में 50 करोड़ का बैंकिंग प्रभावित, 19 बैंकों की सौ शाखाओं में नहीं हुआ काम

Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हड़ताल के कारण सूनी पड़ी शहर की एसबीआई शाखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जनपद में करीब पचास करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। 19 बैंकों की लगभग 100 शाखाओं में लेनदेन नहीं हुआ और न ही क्लीयरिंग भेजी गई। बैंक शाखाएं खुली, लेकिन अधिकारी ही बैठे रहे। कर्मचारियों ने कैश की चाबी नहीं दी। पदाधिकारियों ने शाखाओं में पहुंचकर काम बंद कराया। बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।    
विज्ञापन

    
ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनियन ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों तथा मजदूर विरोधी श्रम नीतियों का विरोध किया। प्रतिगामी बैंक सुधार उपायों, निजीकरण, विलय, खराब ऋणों की वसूली नहीं करने तथा बैंकों में स्थाई कार्यों को आउट सोर्सिंग का विरोध किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने तथा बैंकों में पर्याप्त भर्ती कराने की मांग की गई। जिले के सबसे बड़े बैंक पीएनबी, यूनियन बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स सहित 19 बैंकों की करीब सौ शाखाओं के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।

शाखाएं खुली, लेकिन कर्मचारियों ने कैश की चाबी नहीं दी। इस बीच लेनदेन पूरी तरह बंद रहा और क्लीयरिंग भी नहीं भेजी गई। अधिकारी शाखाओं में बैठे रहे। हड़ताल से जनपद में करीब 50 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। दिन भर यूनियन पदाधिकारी शाखाओं में घूमकर काम बंद कराते रहे। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के जिला मंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि आनलाइन बैंकिंग और एटीएम से ही थोड़ा बहुत लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जिले में प्रतिदिन 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है। बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अध्यक्ष आरपी शर्मा, राजीव जैन, वीके सूर्यवंशी, आशीष भटनागर, निहारिका वशिष्ठ, मुकेश भार्गव आदि ने शाखाओं में हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग किया। उधर, आल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बीमा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इंश्योरेंस शाखा पर सचिव बिजेंद्र सिंह, दीपांकर शर्मा, काकू, अनूप कुमार, नीरा भार्गव, अनु, रेखा मित्तल, सोमपाल सिंह आदि ने धरना प्रदर्शन किया।        

ग्रामीण शाखाओं में नहीं हुआ काम        
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एंप्लाइज यूनियन एवं सर्व यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन ने भी कई मांगों को लेकर हड़ताल रखी। अंकित विहार पचेंडा रोड स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक कार्यालय पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीण बैंक पेंशन स्कीम 2018 में सुधार कर लागू करने, दैनिक वेतन पर कार्य कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, ग्रामीण बैंकों में पर्याप्त भर्ती करने आदि की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में यूनियन के महासचिव नीरज पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सर्वेश नागवान, रवि कौशिक, राजीव गुप्ता, सुनील बालियान, संदीप, महेश चंद शर्मा, बलराम त्यागी, सचिन, निखिल गुप्ता, राकेश जैन, संजय जैन, पवन कुमार, मनीष श्रीवास्तव, डैनी गौतम आदि रहे।        

कर्मचारियों के काम नहीं करने के कारण लेनदेन प्रभावित रहा है। क्लीयरिंग भी नहीं भेजी जा सकी। बैंकों में प्रतिदिन करीब 40प से 50 करोड़ का बैंकिंग कारोबार होता है। - आलोक रस्तौगी, अग्रणी जिला प्रबंधक।         
    
श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध        
मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर सभा ने श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। केंद्रीय श्रम संगठनों की हड़ताल के आह्वान पर भारतीय मजदूर सभा भी आंदोलन में शामिल रही। कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मजदूर विरोधी प्रस्तावित सभी संशोधनों को वापस लेने, सभी कर्मचारियों को ईएसआई का सदस्य बनाने, न्यूनतम वेतनमान 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कर्मचारियों को भविष्य निधि का सदस्य बनाने एवं स्थाई कार्यों के लिए ठेकेदार प्रथा बंद करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मंत्री सम्राट सिंह, अमित राठी, नरेश कुमार, अमित त्यागी, बॉबी त्यागी आदि रहे।       

बैंकों की हड़ताल से ग्राहक व व्यापारी परेशान
खतौली/मंसूरपुर। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ तथा बैंक फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े सभी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगो के समर्थन में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा के सामने प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि बैंकों को निजीकरण से बचाया जाए। बैंकों की आपस में विलय पर रोक लगाई जाए। बैंकों में मजदूर विरोधी नीतियों को हटाया जाए आदि मांगें शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों में विरेंद्र वर्मा, जेएस राणा, दयानंद, वीके गुप्ता, लल्लन प्रसाद, प्रताप सिंह, आदेश कुमार, अनिल कुमार, संदीप, सागर, सन्नी कुमार, हिमांशु सैनी, रविंद्र कुमार, रामपाल सिंह आदि शामिल रहे। उधर, मंसूरपुर में पंजाब नेशनल बैंक मंसूरपुर शाखा के प्रबंधक प्रभात कुमार तथा यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि बैंकों में नई भर्ती शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारी बैंक खोलकर बैंक में उपस्थित हैं। कर्मचारी नहीं आए हैं। बैंकों का कार्य भी प्रभावित है।  

ग्राहक हुए परेशान
मीरापुर। कस्बे में केवल भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लेनदेन जारी रहा। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन पंजाब नेशनल बैंक शाखा मीरापुर व कैथोड़ा, कार्पोरेशन बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में कामकाज ठप रहा, जबकि भारतीय स्टेट बैंक में प्रतिदिन की भांति कामकाज हुआ। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में कैश का लेनदेन तो नहीं हुआ, लेकिन शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों ने अपना पेंडिंग काम निपटाया। एटीएम काउंटर पर भीड़भाड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें