फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एनसीसी में भर्ती के लिए 49 युवाओं ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में भर्ती प्रकिया के दौरान अभ्यर्थी स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सीनियर विंग में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती की गई। एनसीसी में भर्ती होने के लिए पंजीकृत हुए 52 छात्रों में से 49 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी।
विज्ञापन

82 यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में 52 पंजीकृत छात्रों में से 49 ने हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को फिजिकल परीक्षा के प्रथम चरण में दौड़, पुश-अप और विभिन्न प्रतिस्पर्धा कराई गई। एनसीसी केयर टेकर विक्रांत कुमार ने कहा कि कैरियर निर्माण में भी एनसीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सूबेदार मेजर यशपाल ने कहा कि सरकार के द्वारा सीमावर्ती राज्यों में एनसीसी का विस्तार किया जा रहा है। सीनियर एनसीसी कैप्टन राजकमल वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, आचार्य महेश कुमार, शारीरिक शिक्षक आशीष शर्मा, सूबेदार हरजीत सिंह, हवलदार जसबीर सिंह, हवलदार अनिल कुमार, मयंक कुमार एवं एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें