फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौकरी छोड़कर भागे 47 पंचायत सहायक, विभाग ने फिर निकाली भर्ती

Fri, 21 Nov 2025 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Job - फोटो : freepik
विज्ञापन
गांव में विकास कार्यों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने वाले पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय की नौकरी नहीं भाई। करीब छह माह के दौरान 47 ग्राम पंचायत सहायक नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। कार्य बाधित होने पर जिला पंचायत राज विभाग ने उक्त सभी पदों को रिक्त घोषित करते हुए नई नियुक्ति निकाली है।
विज्ञापन


जनपद में 487 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 440 में ग्राम पंचायत सहायक तैनात है। छह माह में जनपद में 47 ग्राम पंचायतों ने नौकरी छोड़ी है।

दरअसल मानदेय मात्र छह हजार रुपये प्रति माह होने से इन्होंने इस्तीफा दिया है। नौकरी छोड़ने वालों में पुरकाजी ब्लाक से तीन, सदर से चार, बघरा से पांच, चरथावल से पांच बुढ़ाना से चार, शाहपुर से दो, खतौली से सात, जानसठ से छह और माेरना से 11 पंचायत सहायक शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रकिया जिलास्तर से ही होगी। दो माह में इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें