फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में पहले दिन 45 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
दीपावली पर्व पर बाजार में खरीददारी करती महिलांए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाजार में पहले दिन 45 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव के पहले पर्व धनतेरस को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार में खूब बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल्स, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में धूम रही। सबसे अधिक ऑटोमोबाइल्स बाजार में चमक रही। जिलेभर में करीब 45 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। शुक्रवार को भी धनतेरस पर कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीदें हैं।
अधिकांश लोग शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाएंगे, जबकि कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को यह पर्व मनाया। धनतेरस पर दो दिनों तक खरीदारी को लेकर बाजार पहले से तैयार है। बृहस्पतिवार को काफी लोगों ने खरीदारी की। भगत सिंह रोड के बर्तन व्यापारी अर्पित जैन ने बताया कि तांबे, पीतल के बर्तन की भी मांग रही। शुक्रवार को अच्छे कारोबार की आस है। प्रकाश चौक पर इलेक्ट्रानिक्स सामान विक्रेता अनुराग बताते हैं कि वाशिंग मशीन, एलईडी और गीजर की अधिक मांग रही।
विज्ञापन

सराफा बाजार में रौनक रही
मुजफ्फरनगर। सराफा बाजार में रौनक रही। पहले दिन करीब दस करोड़ के कारोबार का अनुमान है। चांदी और सोने के जेवरात और सिक्के खरीदना शुभ माना गया है। सराफ संजय वर्मा बताते है कि चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों बहुत बिकी। सिक्का 10 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक बिका। ज्यादा मांग 750 रुपये वाले चांदी के सिक्के की रही। सराफ संदीप सिंघल बताते हैं कि छोटे डायमंड की अंगूठी, टॉप्स की भी मांग रही। सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष मूलचंद सराफ बताते हैं शुक्रवार को अच्छे कारोबार की उम्मीद बाजार को है। उधर, धनतेरस पर नई झाडू खरीदना शुभ माना गया है। दीपावली पर इसी नई झाडू से घर की सफाई करने की भी परंपरा है। जो भी बाजार में खरीदारी करने आया, उसके हाथ में विभिन्न प्रकार की झाडू जरूर नजर आई।
ऑटोमोबाइल्स बाजार में बूम
700 से अधिक वाहनों की डिलीवरी
मुजफ्फरनगर। सबसे अधिक ऑटोमोबाइल्स कारोबार में बूम रहा। 700 से अधिक वाहनों की डिलीवरी की गई। पहले ही दिन लगभग 15 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। एटूजेड ऑटो मोबाइल्स के मैनेजर विनय मलिक ने बताया कि 30 कारों की चॉबियां दी गई। सबसे अधिक एक्सयूवी-300 की मांग रही, जो आठ बिकी। नौ बोलेरो, पांच स्कापिर्यो की डिलीवरी हुई। करीब साढे़ तीन करोड़ का कारोबार हुआ। मिडास टाटा मोटर के निधीश शर्मा के अनुसार 15 कारों की डिलीवरी हुई है। राधा गोविंद मारुति ऑटो मोबाइल के जगमोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 51 कारों की डिलीवरी हुई। करीब साढ़े चार करोड़ का कारोबार हुआ। विहान हीरो मोटर के अभिनव कुच्छल ने बताया कि 220 बाइक और 60 स्कूटी की ब्रिकी हुई। बालाजी मोटर्स के संदीप कुमार ने बताया कि 204 बाइक और 40 स्कूटी बिकी। रोशन होंडा के अरुण गुप्ता ने बताया कि 72 बाइक और 45 एक्टिवा स्कूटी की डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन

------------------
बाजार अनुमानित कारोबार
ऑटो मोबाइल्स 15 करोड़
सराफा 10 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स 5 करोड़
इलेक्ट्रिक्स 3 करोड़
मिठाई गिफ्ट आइटम 5 करोड़
बर्तन 2 करोड़
गारमेंट्स 3 करोड़
अन्य बाजार 2 करोड़

हीरो मोटर्स पर अभिनय कुच्छल ग्राहकों को बाइक की चॉबी देते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

धनतेरस पर बर्तनों की खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें