जिले में नौ बंदी समेत 42 कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के केस अब फिर से लगातार बढ़ रहे है। शुक्रवार को भी 42 नए मरीज मिले। जिला कारागार और कवाल की अस्थाई जेल में नौ बंदी भी संक्रमित पाए गए। जिले में अभी भी 431 सक्रिय केस हैं।
सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। जिनमें कोरोना के 42 मरीज मिले हैं। जिला कारागार में पांच बंदी और कवाल की अस्थाई जेल के चार बंदी भी संक्रमित पाए गए। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा आवास विकास में पांच, आबूपुरा, सुभाषनगर, वृंदावन सिटी, रामलीला टिल्ला, रामपुरी, पटेलनगर, भरतिया कालोनी, जैन मिलन, गांधी कालोनी, जनकपुरी आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। जनपद में अभी तक कोरोना के 5730 केस मिल चुके हैं। जिनमें से 5235 मरीज ठीक हो चुके है। इसके बाद भी 413 सक्रिय केस हैं।