फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नामांकन का आखिरी दिन, कई पर्चे होंगे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज नामांकन का आखिरी दिन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की सोमवार आज आखिरी तिथि है। सोमवार को गठबंधन के प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान भी आज ही पर्चा दाखिल करेंगे। भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए शहर में कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर अभी केवल दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। अब तक कुल 39 दावेदार पर्चे ले जा चुके हैं। आज नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन है। बाकी बचे हुए दावेदार आज ही नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। गठबंधन से रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाजपा से डॉ संजीव बालियान भी आज ही अपने पर्चे दाखिल करेंगे। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। महावीर चौक पर बैरियर लगा दिया गया है। प्रत्याशी के साथ आने वाली भीड़ को वहीं पर रोक दिया जाएगा। झांसी रानी चौक से भी भीड़ को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष तक जा सकेंगे। अन्य लोगों को बैरियर पर ही रोका जाएगा। कचहरी रोड पर यातायात भी बाधित रहेगा। शहर में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसलिए पुलिस-प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें