फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के विरोध में प्रशासन और ग्रामीणों की सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना में शराब के खिलाफ छेड़ेंगे मुहिम
विज्ञापन

मोरना। सहारनपुर व रुड़की में जहरीली शराब के पीने से हुई लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसको लेकर गंगा किनारे आबाद गांवों में विशेष रूप से अवैध शराब के विरोध में ग्रामीणों के साथ सभा का आयोजन कर गांव को शराबमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बिहारगढ़ में आयोजित शराब मुक्त गांव हमारा के अंतर्गत एक सभा का आयोजन किया गया। एडीएम आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात आलोक शर्मा ने कहा कि शराब के सेवन से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक हानि भी होती है। शराब मुक्ति अभियान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। गांव के प्राथमिक विद्यालयों के बाहर थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी व पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर लिखवाए जाएंगे। अवैध शराब निकालने वालों तथा बेचने वालों की तुरंत सूचना ग्रामीणों को देनी होगी। कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभा में ग्राम प्रधान बुद्धराम चौहान, पूर्व प्रधान चंद्रभान, सीओ राममोहन शर्मा, थाना भोपा प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह, शुकतीर्थ चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। सभा में महिलाओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें