बुढ़ाना तिराहा और घंटाघर नो वेल्डिंग जोन
खतौली। नगर पालिका परिषद में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने नगर को जाम से मुक्त करने के लिए रिक्शा चालकों और फल व सब्जी विक्रेताओं की बैठक ली। अधिकारियों ने जानसठ व बुढ़ाना तिराहा तथा घंटाघर को नो वेल्डिंग जोन बनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नो वेल्डिंग जोन पर रिक्शा सहित फल व सब्जियों के ठेले व रेहड़े नहीं खड़े होंगे।
बैठक में एसडीएम व सीओ ने कहा कि जानसठ तिराहे पर खड़ी होने वाली रिक्शा और फल व सब्जी के ठेेले व रेहड़े रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के नीचे जानसठ रोड पर खड़े हुआ करेंगे। इसके अलावा बुढ़ाना तिराहे के स्थान की जगह रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़े होंगे तथा घंटाघर के स्थान की जगह अब पिकेट इंटर कालेज के पास खड़े होंगे। इन स्थानों पर पालिका की ओर से नो वेल्डिंग जोन के बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। बैठक में ईओ अनूप राय भी मौजूद रहे।