फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

पुरकाजी। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से खंड विकास कार्यालय प्रांगण में पोषण अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऐ मालिक तेरे बंदे हम, गीत के साथ किया। मुख्य अतिथि उपजिला मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी बाल विकास अधिकारी संगीता कौशिक ने कुपोषण को दूर करने के उपायों की जानकारी दी। महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम, समय के साथ ऊपरी आहार में सुधार और वृद्धि, बीमारी के दौरान शिशु का आहार, बच्चों और किशोरियों में खून की कमी आदि कई तरह की जानकारियां दी। कार्यक्रम में गांव के कुपोषण मुक्त होने पर गांव भूराहेडी के प्रधान नवीन राठी और गांव सिमर्थी के प्रधान मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रेमी युगल मिली
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के एक गांव से सात जनवरी को फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने शुक्रवार को पुरकाजी बाईपास से गांव फलौदा के निकट से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे और कोर्ट के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाईखेड़ी मिल ने जारी किया भुगतान
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी ने किसानों के गन्ने का बकाया साढ़े 13 करोड रुपये का भुगतान जारी कर दिया। डीजीएम सईम अंसार ने इस आशय की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें