मिल सभागार में हुई धन्यवाद बैठक
मोरना। उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ के डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि मोरना मिल के विस्तारीकरण को लेकर क्षेत्र के किसानों में एकजुटता जरूरी है। मोरना मिल विस्तारीकरण के लिए मंत्री गंभीर नहीं दिख रहे हैं। वहीं, चेयरमैन व डायरेक्टरों की मौजूदगी में नए बोर्ड गठन को लेकर डीएम को धन्यवाद दिया गया।
द गंगा किसान चीनी मिल के सभागार में नए बोर्ड गठन को लेकर धन्यवाद बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त बोर्ड की चेयरमैन सन्हेलता, डायरेक्टर रजत राठी, अरुण सिंह, मनोज राठी, सूरजपाल, राजीव चौधरी आदि सहित गन्ना विकास परिषद चेयरमैन अजय सिंह, कीरतपाल, सुधीर, कवरपाल, राहुल सिंह, पुलकित, विनोद कुमार, वेदवीर ठेकेदार, विकास सिंह आदि ने डीएम राजीव शर्मा का धन्यवाद किया। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने नव गठित बोर्ड को किसान हित में कार्य करने और समस्याओं के निदान करने पर बल देकर शुभकामनाएं दी।