फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत अवैधनाथ की पुण्य तिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू महासंघ ने राष्ट्र संत रहे ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि मनाई। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
शिवचौक स्थित तहसील मार्केट में प्रजापति ने कहा कि महंत अवैधनाथ ने हिंदू समाज को एकजुट करने के साथ ही समाज उत्थान के कार्य किए। उन्होंने कहा कि हमें समाज में विघटन पैदा करने वाली शक्तियों से सावधन रहना होगा। कार्यक्रम में नरेंद्र पुंडीर, ब्रजमोहन शर्मा, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप, संजीव शंकर, धीरेंद्र, विजय अनेजा, तरुण त्यागी, संजीव संगम, अजय शर्मा, अमित शास्त्री, देवदत्त प्रधान, उपदेश त्यागी, मुल्कराज तागरा, सलेकचंद शर्मा, राहुल, नीतिन, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया मुत्तेहिदा महाज ने दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्तेहिदा महाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान सही नहीं चलने का आरोप लगाया। बीएलओ के पास फार्म की कमी बताई। ज्ञापन में कहा गया कि 31 अक्तूबर तक वोट बढ़ाने, नाम कटवाने आदि को लेकर अभियान चल रहा है। 18 साल से आयु पूरी करने वाले युवाओं के वोट बनाने के लिए बीएलओ फार्म कम होने की बात कर रहे हैं। पोलिंग बूथ पर काम कर रहे बीएलओ को पर्याप्त मात्रा में फार्म दिए जाए। डीएम ऑफिस पर ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष शाहनवाज आफताब, महबूब आलम एडवोकेट, फैजयाब खां, रौनक अंसारी, मुजफ्फर खां, हिदायत उल्ला खां, मनव्वर एडवोकेट, शाहिद हुसैनी, गुलजार कासमी, गुफरान, हसीन पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें