फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत उलेमा-ए हिन्द की बैठक में वोट बनवाने पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना होगा
विज्ञापन

मोरना। गांव ककरौली में जमीयत उलमा-ए हिंद की बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक समस्याओं पर विचार विमर्श किया। क्षेत्रवासियों से केरल के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता करने की अपील की।
विज्ञापन

ककरौली के मदरसा सिराजुल उलूम में जमीयत उलमा-ए हिंद की बैठक में दिल्ली से आए मुख्य अतिथि मौलाना हफीजुर्रहमान कासमी ने कहा कि वोट डालना हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसलिए जो नौजवान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनकी वोट अवश्य बनवाएं तथा नौजवानों की इस्लाह के साथ-साथ उनको भारतीय स्काउट गाइड से जोड़कर उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित करें। पिछले दिनों केरल में आई बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने सभी से केरल के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता करने की अपील की। जिलाध्यक्ष मुफ्ती बिन यामीन ने भारतीय स्काउट के बारे में बताया कि स्काउट का मतलब खिदमत ए खल्क समझें और इससे जुड़क़र तथा अपने बच्चों को जोडक़र फैज हासिल करें। वोट के संबंध में जनाब मुफ्ती साहब ने बताया कि ग्रुप बनाकर और घर-घर जाकर 18 वर्षीय बच्चे और बच्चियों के वोट बनवाएं। महासचिव कारी मोहम्मद जाकिर ने नौजवानों की इसलाह, आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि बनवाने पर जोर दिया। बैठक का आरंभ कारी दिलशाद ने कलाम-ए पाक पढ़कर किया। अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे मौलाना हफीजुर्रहमान कासमी ने मुल्क में अमन, चैन व उन्नति की दुआ कराई। मौलाना मुफ्ती सलमान, मौलाना बुरहान, राशिद, अनवार, नौमान, इस्माइल, इरशाद जटवाड़ा, महताब, बदर अख्तर, खालिद, तारिक, जान मोहम्मद, शाहिद, इमरान, इरफान, जावेद, साजिद, खालिद, यूसुफ अंसारी, कारी एहसान चितौड़ा और हाफिज डॉक्टर मोहम्मद साजिद आदि मौजूद रहे। संचालन मुफ्ती नवेद और मुफ्ती मौहम्मद इकबाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें