फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में भ्रष्टाचार बढा: रामपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा : रामपाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, इसे रोकने के लिए सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा भी की।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में रामपाल मांडी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर किसी हद तक अंकुश करने का प्रयास किया गया है, लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ गया है। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंत्री होते हुए भी इस सच्चाई को कह रहे हैं। मंत्री ने दिव्यांगों की पेंशन 800 रुपये महीना करने के साथ ही उन्हें विभिन्न सुविधाएं देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर को लखनऊ में पार्टी की बड़ी रैली होगी। रैली में पांच लाख लोग जुटेंगे, जिनमें से 30 हजार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहुंचेेंगे। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। यहां पार्टी का जिलाध्यक्ष जितेंद्र राठी को बनाया गया है। अनुसूचित मोर्चे का जिलाध्यक्ष मनोज कुमार को बनाया गया है। पत्रकार वार्ता में राजकुमार राणा, सागर बालियान, सतीश बंसल, रहीस अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, विजय सहरावत, राजकुमार, राजन मनजीत, विकास, बिजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें